हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा बनाए जा रहे अटल गौरव व पार्क की चर्चा है जिसके निर्माण व विकास पर नगर पालिका करीब 80 लाख रुपए खर्च कर रही है। पहले इस स्थान पर अस्पताल था और एक व्यवसायिक काम्प्लैक्स के निर्माण का भी प्रयास किया गया।
अटल गौरव पार्क की ईहापुड़ न्यूज पूरी स्टोरी से आपकों बाद में अवगत कराएगा, पहले बात कर लेते है परिषद की भूमि पर अवैध कब्जे की। अटल पार्क के बाहर कई दुकानें हैं जिनमें स कुछ ने दुकानों को पीछे की ओर बढ़ा कर परिषद की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। अवैध कब्जा तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। नागरिकों की मांग है कि परिषद की आवंटित दुकानों की पैमाइश करा कर भूमिक को पहले कब्जा मुक्त कराया फिर बाउंर्डी का निर्माण हो। इसके अतिरिक्त परिषद के मुख्य द्वार पर बनी दुकानों के क्षेत्रफल की भी जांच कराई जाए और अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083


























