हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय विकास परिषद हापुड़ की मुख्य शाखा द्वारा निःशुल्क ग्रीष्म कालीन शिविर का शुभारंभ कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। शाखा की वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय समिति सदस्य “समूहगान प्रतियोगिता” श्रीमती ममता शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया एवं भारत विकास परिषद् का परिचय दिया।शिविर में बालिकाओं को मेंहदी,डांस,ब्यूटीशियन ,वेस्ट मैटीरियल,आइसक्रीम,केक आदि का कोर्स कराया जा रहा है।शिविर प्रभारी प्रतिभा भूषण ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं शिविर संयोजिका रजनी मित्तल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल शर्मा,शाखा के अध्यक्ष संजय गर्ग ,शिखा गर्ग,सतीश चन्द्र अग्रवाल ,रामकुमार गुप्ता,ब्रजमोहन अग्रवालबी एम शर्मा,सुशील गर्ग,मीना सिंघल,अनु मित्तल,सरिता गर्ग,आशा गुप्ता,नीरा अग्रवाल,ऊषा मित्तल एवं विद्यालय की शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225























