अवैध रुप से अर्जित धन का प्रोपर्टी में रहा है निवेश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध रुप से अर्जित धन का प्रोपर्टी में निवेश करने का धंधेबाजों ने एक नया तरीका खोज निकाला है और नए तरीके माध्यम से सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे है। इस धंधे में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण तथा रजिस्ट्री दफ्तर की पूरी तरह सांठगांठ है।

ऐसे शुरु होता है धंधा- धंधेबाज ऐसे आवासीय भवनों को खरीदते है, जहां गोदाम, दुकान बनाकर भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। पहले आवासीय को गिराकर प्लेन किया जाता है, जिसका बैनामा कई टुकड़ों में प्लाट के रूप में किया जाता है। रजिस्ट्री में यह नहीं दर्शाया जाता है कि प्लाट पर पहले क्या बना था. रजिस्ट्री दफ्तर तो पैसा खा कर टुकड़ों में बैनामा कर देता है। जबकि प्लाट करना व टुकड़ों में बेचना पूरी तरह अवैध है। अच्छे खासे या जर्जर भवन को गिराने के लिए स्थानीय निकाय व प्रशासन की अनुमति जरुरी है।

एचपीडीए का खेल- प्लाट की रजिस्ट्री होने के बाद हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का खेल शुरु होता है। प्राधिकरण प्लाट पर व्यवसायिक भवन बनाने की अनुमति देने के लिए मानचित्र स्वीकृत कर देता है। भवन मालिक भी पैसों के बल पर मानक के विपरित व्यवसायिक भवन खड़ा कर देता है।

लैंड यूज बदलना जरुरी- आवासीय भवन के स्थान पर व्यवसायिक भवन बनाने के लिए लैंड यूज बदलवाना जरुरी है. परंतु ऐसा नहीं होता। लैंडयूज न बदले जाने से सरकार को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।

बता दें कि हापुड़-पिलखुवार विकास प्राधिकरण की स्थापना से लेकर आज तक प्राधिकरण ने किसी आवासीय भवन का लैंड यूज नहीं बना है। प्राधिकरण की सांठगांठ से ही हजारों व्यवसायिक भवन हापुड़ में आवासीय भवनों को गिरा कर बनाए गए है। यह इस बात का संकेत है कि प्राधिकरण की सांठगांठ से अवैध रुप से हापुड़ में भूमिगत व्यवसायिक भवनों का निर्माण गति पकड़ रहा है औऱ इन निर्माणों में बैंक लोन की आड़ में अवैध रुप से अर्जित धन खपाया जा रहा है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!