हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बुधवार को पटोदी से आए श्री श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी श्री धर्मदेव जी महाराज के प्रवचन सुनने के लिए भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे. श्री हनुमान मंदिर महिला मंडल कलेक्टर गंज हापुड़ द्वारा आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में श्री धर्मदेव जी महाराज को सुनने के लिए भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया. बता दें कि 15 वर्षों से मंदिर में हर वर्ष 40 दिनों के सुंदरकांड पाठ का आयोजन होता आ रहा है. ऐसे में बुधवार को 40 दिन के सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां उन्होंने श्री धर्मदेव जी महाराज को ध्यानपूर्वक सुना.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















