हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के मुखिया सरदार वीएम सिंह ने बुधवार को हापुड़ में किसानों से आह्वान में शामिल होकर देश की भलाई के आगे आकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 18 व 19 जून को हरिद्वार में गंगा किनारे किसान एकत्र होंगे जिसमें किसानों के गन्ने का ब्याज व एसएसपी की गारंटी की भी मागं की करेगें।
किसान नेता सरदार वीएम सिंह हापुड़ के पास के गांव श्यामपुर में युवा किसान नेता तरुए चौधरी की दादी के निधन पर आयोजित अरष्ठी में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
किसान नेता सरकार वीएम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार गन्ना मिल मालिकों व उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है। सभी कृषि उत्पादों पर सरकार को एमएसपी की गारंटी चाहिए। एमएसपी से कम मूल्य पर खरीदने वाले को जेल जाना होगा। इन मांगों के समर्थन में गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र त्यागी, सत्येंद्र प्रधान, परविंद्र सिंह ढिल्लो सहित अनेक किसान उपस्थित थे।






















