कमला स्कूल में शुरू हुआ बालिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में बुधवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ के तत्वावधान में बालिका शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 1 से 9 जून तक चलेगा। कैंप में मेहंदी श्रीमती मोनिका ,पाक कला श्रीमती गुड गुरु दर्शन कौर , नृत्य श्रीमती रिंकी शर्मा, सौंदर्य कला श्रीमती रीता ,इंग्लिश स्पीकिंग राधिका खरबंदा द्वारा बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कैंप का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पण के साथ शुरू किया गया । इसके उपरांत सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती ममता शर्मा (राष्ट्रीय समिति सदस्य ) ,संजय गर्ग (अध्यक्ष), शिखा गर्ग (सचिव),सतीश चंद्र अग्रवाल (कोषाध्यक्ष ), डॉ शशि किरण गुप्ता (महिला संयोजिका), प्रतिभा भूषण (शिविर प्रभारी )व रजनी मित्तल (शिविर संचालिका )को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
शिविर प्रबंधक श्रीमती ममता शर्मा ने बच्चों को शिविर के इतिहास व मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया तथा उन्हें सभी कलाओं को भली-भांति सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिलाया कि वे शिविर के अंत तक कई कार्यों में निपुण हो जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहूवालिया, प्रधानाचार्या पारूल शर्मा , मैनेजर एडमिन नरेश अग्रवाल व बृजमोहन गुप्ता ने शिविर की प्रबंध समिति को धन्यवाद दिया।

हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!