👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर घूम रहे गोवंश को गौरक्षा टीम की मदद से नगर पालिका के कर्मियों ने मंगलवार को गौशाला पहुंचाया. बता दें कि हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर आवारा गोवंश यहां-वहां घूम रहे हैं जिससे सड़क हादसे होने का भी खतरा मंडराता रहता है. सैनी नगर के स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ को दी जिसके बाद गौरक्षा के पदाधिकारियों ने भी इस दौरान सहयोग दिया और आवारा गोवंश को पकड़ने में नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम की सहायता की और गोवंश को पकड़कर गौशाला पहुंचवाया. इस दौरान गोरक्षा टीम के जिला अध्यक्ष संचित अग्रवाल, जिला सचिव गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे.


























