शटल समेत दो ट्रेनें रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह शटल ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों ने हंगामा किया. बुलंदशहर शटल सहित कई ट्रेनों के रद होने की सूचना पर दैनिक यात्री बिफर गए और उन्होंने बुधवार को स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने रेलवे पर ट्रेन रद्द होने की सूचना पूर्व में न दिए जाने का आरोप लगाया। बाद में अन्य ट्रेनों के आने पर यात्री दिल्ली की तरफ रवाना हुए। वहीं 5 जून को भी शटल ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों ने कहा कि बुलंदशहर-हापुड़-नई दिल्ली शटल ट्रेन महत्वपूर्ण ट्रेन है। इससे हजारों यात्री प्रतिदिन गाजियाबाद, दिल्ली, गुडगांव आदि जाते है। बुधवार की सुबह जब यात्री शटल ट्रेन के लिए पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शटल रद्द है। इसके बाद यात्रियों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों का आरोप है कि यदि ट्रेन रद्द करनी थी तो मंगलवार को सूचना देनी चाहिए थी। लेकिन रेलवे ने ऐसा नहीं किया। रेलवे की लापरवाही से यात्रियों को काफी परेशानी रही। करते हुए प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों को रद करने से पहले सूचना देनी चाहिए थी लेकिन रेलवे ने किसी तरह की सूचना नहीं दी है। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। बाद में रेल अधिकारियों व पुलिस ने समझाकर यात्रियों को शांत किया।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि सहारनपुर-नगीना के बीच पोल लगाने का कार्य चल रहा है। बुलंदशहर-तिलकब्रिज नई दिल्ली शटल आज व आगामी 5 जून को रद्द रहेगी। 2 से 4 जून तक नियमित चलेगी। इसके अलावा सत्याग्रह व नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेने रद्द है। इसकी सूचना पूर्व में दी गई है और एलाउसमेंट भी कराया जा रहा है।

चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922







Related Posts

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

🔊 Listen to this 33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी…

Read more

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

🔊 Listen to this घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!