👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विदाई दी और उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त पुलिस वालों को माल्यार्पण कर उपहार दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की नई पीढ़ी को रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के अनुभव से लाभ उठाना चाहिए और समय-समय पर उनका मार्ग दर्शन प्राप्त करना चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































