हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण व टीकाकरण कैंप मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम बुलंदशहर रोड हापुड़ में लगाया गया जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह आईएएस ने किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रेखा शर्मा ने हाजियों को वैक्सीन लगवाते हुए उनको विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके बताएं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने हज जाने वाले हाजियों को राज्य हज समिति की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए उनको विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
हज प्रशिक्षण व वैक्सीनेशन कैंप में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने हाजियों को जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी,
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमन गौतम ,सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी, हज ट्रेनर मो सलीम चौहान ,जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ जे पी त्यागी, मदरसा के प्रबंधक मुफ्ती अब्दुल कदीम, मुफ्ती अय्यूब, मुफ्ती अब्दुल रहमान, सादाब चौधरी ,हाजी सद्दाम ,आसिफ मेवाती, डीएमसी यूनिसेफ फिरोज खान, एडवोकेट आमिर,डा दिलशाद अली, फजलुर मौलाना इफ्तिखार मोहसिन आदि का विशेष सहयोग रहा,
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076






























