हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, संजय कश्यप (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चैक एडिट कर बैंक खाते से रुपए उड़ा ले जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 90 हजार रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन, इंडिगा कार, चैक एडिट करने प्रयुक्त पैन, रबड़, चाक आदि तथा चैक, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गिरोह के सदस्य बैंक में जाकर बैंक कर्मियों को झांसा देरकर काउंटर से चैक उड़ा लेते थे औऱ फिर चैक को एडिट कर बैंक से रुपए निकाल लेते थे। पकड़ गए आरोपियों ने हाल ही में गांव भोवापुर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक चैक को एडिट कर खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए थे।
सिम्भावली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में जनपद पीलीभीत के गांव जिरोनिया का महेंद्रपाल व जनपद अमरोहा के गांव कालाखेड़ा का परवेश है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बैंक कर्मचारियों को चकमा देकर बैंक से चैक उड़ा लेते है औऱ फिर उड़ाए गए चैक को एडिट कर बैंक से रुपए निकाल लेते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 90 हजार रुपए, तीन मोबाइल तथा कार आदि बरामद किए है।
































