👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने लापरवाह स्कूली बसों के ड्राइवर को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और सीट बेल्ट लगाकर ही बस चलाने के निर्देश दिए. हापुड़ से मेरठ तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जहां लापरवाही मिलने पर स्कूल बस का चालान भी किया जिससे स्कूल बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा. आपको बता दें कि कई स्कूल बसों को चलाने वाले चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते. ऐसे लापरवाह चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने सबक सिखाया.


























