👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बिहूनी की रहने वाली कीर्ति त्यागी अमेरिका में पीएचडी करेंगी. कीर्ति का अमेरिका की यूनिवर्सिटी में चयन हो गया है. मेरठ कॉलेज में स्टार स्कीम के तत्वावधान में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से एल्यूमिनी लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया जिसमें कीर्ति त्यागी को शिक्षकों ने सम्मानित किया है.
कीर्ति त्यागी ने 2016 सत्र में बीएससी पास की जिनका चयन फुल फैलोशिप फॉर पीएचडी करने के लिए स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में हो गया है. बता दें कि कीर्ति ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली से एमएससी लाइफ साइंसेज पूरी की है.
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953





























