👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित Best Shot Shooting Academy के तीन निशानेबाजों ने ईस्ट दिल्ली में आयोजित आर्यन गेटवेज शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां 21 वर्षीय आरती पाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल आई एस एस एफ में 600 में 551 का स्कोर हासिल किया. वहीं 16 वर्षीय गरिमा शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल एन आर में 400 में से 323 का स्कोर खड़ा किया. खिलाड़ियों के कोच विक्रांत चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्षीय रोहन सिंह ने भी प्रतिभाग किया जहां विभिन्न राज्यों, जनपदों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. हापुड़ के खिलाड़ियों ने अन्य खिलाड़ियों को कड़ा मुकाबला दिया.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749





























