👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : क्या आपको पता है कि देश में प्रतिदिन सड़क हादसों में लगभग 415 लोगों की जान जाती है। ऐसे में सड़क हादसों में कमी लाने के उदद्देश्य से सरकार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रही है। वहीं हापुड़ में शनिवार को राम निवास इंटर कॉलेज की छात्राएं व शिक्षिकाएं अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुई और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरुक किया। इस दौरान बिना हेलमेट सड़कों पर उतरे बाइक सवारों को रोका और उन्हें पंपलेट बांटे। इस दौरान छात्रों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से कहा कि अपने साथ-साथ अपने परिजनों का भी ध्यान रखें। छात्रों ने इस दौरान लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटक भी किए।


























