हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गाजियाबाद के साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार को हापुड़ निवासी दीपक सैनी और उसके साथी बिजनौर के दीपक को चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों से बुलंदशहर से चोरी हुई सेंट्रो और ब्रेज़्ज़ा कार बरामद हुई है.
बता दे कि साहिबाबाद पुलिस शुक्रवार की रात को राजेंद्र नगर गोल मार्केट से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिजनौर का दीपक उर्फ सचिन तथा हापुड़ के गांव गोयना निवासी दीपक सैनी के रूप में हुई है जिनसे पुलिस ने बुलंदशहर से चोरी हुई सैंटरो व ब्रेजा कार बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं.
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093

































