हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक मासिक बैठक जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित की गई जिसमें व्यापारिक सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, प्रतिष्ठानों व बाजारों में चौकीदार गार्ड एवं कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही प्राप्त शासनादेश के अनुसार सभी मुख्य बाजारों में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाए जाने पर विचार किया गया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर कोई भी सामान नहीं रखेगा।
इस संबंध में सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में जो भी व्यापारी दुकान के बाहर सामान रख रहा है. उसको पहली बार समान भावना रखने के लिए समझाया जाएगा. दूसरी बार बाहर रखे हुए सामान के फोटो वह नाम से रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे. तीसरी बार सामान बाहर रखने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा. तब भी व्यापारी नहीं मानता है तो दुकान के बाहर रखा हुआ सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी विचार किया गया कि नए बनाए हुए थ्री व्हीलर स्टैंड से व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए इन थ्री व्हीलर स्टैंड को अन्य स्थान पर परिवर्तन किए कराए जाने पर विचार किया गया। सभी व्यापारी संगठनों ने अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही.
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, संजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल रविंद्र वाले , सत्यनारायण अग्रवाल, अरविंद सर्राफ, लोकेश रोहतगी सर्राफ, प्रभात अग्रवाल, नितिन गोयल बृजघाट, सौरभ अग्रवाल, विवेक गर्ग एडवोकेट, दीपांशु गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे.


























