हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक पुस्तक विक्रेता के विरुद्ध उनके एक घनिष्ठ सहयोगी ने दो करोड़ 86 लाख 86 हजार तीन सौ 35 रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। करोड़ों रुपए की यह नकदी आरोपियों ने निकट के व्यक्ति को व्यापार में साझेदारी कर झांसा देकर हड़पे हैं। हापुड़ के असौड़ा मार्ग पर स्थित एडवोकेट कॉलोनी के रामकुमार त्यागी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय विहार कॉलोनी हापुड़ के रामगोपाल मित्तल के बेटे अजय मित्तल से जान पहचान थी और वह उसे परिवार का एक सदस्य मानता था।
अजय मित्तल ने रामकुमार से कहा कि तुम यदि पुस्तक के कारोबार में धन राशि लगादो तो दोनों मिलकर खूब कमाएंगे। पब्लिशर से किताबें लेकर दुकान पर बेचेंगे और स्कूल व कॉलेजों में सप्लाई करेंगे। उसने उनके झांसे में आकर करोड़ों रुपए निवेश कर दिए। पुस्तक बिक्री का कारोबार अजय मित्तल व उसके साले का लड़का अमित गोयल ही देखते थे। धन राशि वापस मांगने पर अजय मित्तल व उसके साले का लड़का अमित गोयल उसे डराते-धमकाते हैं। आरोपियों पर दो करोड़ 86 लाख 86 हजार तीन सौ 35 रुपए निकलते हैं। निवेशक ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083























