हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के सांगवान में करीब डेढ़ महीने पहले दो बंद पड़े घरों में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर का निवासी विक्रांत उर्फ छोटू है. छोटू का साथी सुरेंद्र कार लेकर फरार हो गया. वहीं मामले में गांव उदयपुर निवासी विशाल का नाम भी सामने आया है.
बता दें कि अलीगढ़ के सांगवान सिटी में 27 मार्च को दो घरों में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को हापुड़ के गिरोह ने अंजाम दिया था. बदमाशों ने घरों के ताले तोड़ते हुए जेवरात और नकदी चुरा ली थी. इनमें से एक घर यतेंद्र प्रताप सिंह का है जो सीआरपीएफ में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है और फिलहाल प्रयागराज में डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बाबूगढ़ के विक्रांत उर्फ छोटू को दबोच लिया जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 97,630 रुपए बरामद किए हैं।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922

































