हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए की मास्टर प्लान-2031 पर संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ ने आपत्ति दर्ज कराई है और कहा है कि मास्टर प्लान-2031 के मानचित्र में वास्तविकता को छिपाया गया है जो उद्यमियों के अहित मे है।
संगठन के अध्यक्ष ललिक कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने कहा है कि प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान-2031 के मानचित्र में एसएसवी कालेज से आगे दोनों ओर एनएच-24 पर बालाजी मंदिर तक आवासीय दर्शाया गया है जबकि कालेज से लेकर बालाजी मंदिर तक दोनों ओर बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। संगठन की मांग है कि प्रस्तावित योजना में आवासीय के स्थान पर व्यवसायिक दर्ज किया जाए।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922























