हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब हापुड़ रेलवे स्टेशन के शौचालय के पीछे एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही शिनाख्त का प्रयास जारी है.
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के शौचालय के पीछे एक महिला का शव पड़ा है. जांच के लिए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. इस दौरान महिला के गले में चुन्नी बंधी हुई मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है जिसकी शिनाख्त का प्रयास लगातार जारी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है.























