👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ का एडीजी राजीव सभरवाल ने शनिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन डैस्क पर रजिस्टरों को चैक किया.
वहीं एडीजी सभरवाल साइबर अपराध को लेकर सख्त दिखाई दिए. उन्होंने निर्देशित करते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध किया जाता है और उसकी शिकायत आती है तो 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपलोड की जाए. एडीजी राजीव सभरवाल ने लगभग 25 मिनट तक थाने में निरीक्षण किया.
































