हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का एक स्वर्ण कारीगर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. लापता व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि सलीम मंडल पुत्र गफ्फार मंडल बंगाली हापुड़ के सर्राफा बाजार में स्वर्ण कारीगर के रूप में काम करता था जो कि 12 मई की सुबह 11:00 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने सलीम को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. सलीम की पत्नी 46 वर्षीय शहनाज मंडल ने हापुड़ कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुमशुदा की सूचना करने वाले को मिलेगा उचित इनाम: 8449441677
























