हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लूट व चोरी के जेवर मुफ्त बराबर दामों में खरीदने वाले एक सुनार को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सिम्भावली क्षेत्र से लूटा गया एक कुंडल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में गश्त कर थी कि एक सुनार को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस ने सुनार के कब्जे से गत दिनों सिम्भावली क्षेत्र में एक महिला के कान से लूटा गया एक कुंडल बरामद किया। पकड़ा गया सुनार जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी का आजाद है। आजाद ने लूट के जेवर सस्ते दाम पर खरीदना स्वीकार किया है।
























