हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान फूल-माला पहनाकर सांसद संगम लाल गुप्ता का स्वागत किया गया. संगम लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को व्यवसाय के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी पहचान बनाने की जरूरत है. राजनैतिक गलियारे में भी वैश्य समाज की मौजूदगी होनी चाहिए.
सांसद ने इसी के साथ शिक्षा पर भी जोर दिया. बता दें कि कार्यक्रम में व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, विपिन गुप्ता, पायल गुप्ता, उदय कंसल, संजय गर्ग, पवन गर्ग, रविंद्र सिंघल, शिव अवतार अग्रवाल, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















