निरीक्षण के दौरान 53 छात्र अनुपस्थित मिले










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शुक्रवार को जनपद हापुड़ के कम्पोजिट विद्यालय, सबली, विकास क्षेत्र हापुड़ का संदीप सिहं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय है, जो कक्षा 1 से 8 तक संचालित है। विद्यालय में कुल नामांकन-195 के सापेक्ष 142 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस सत्र में नवीन नामांकन के रुप मे अब तक 24 नामांकन हुए है. विद्यालय में कुल कार्यरत अध्यापक-01 प्र.अ., 8 स.अ., 2 शिक्षामित्र है, उक्त के प्रति 1 प्र.अ., व 1 शिक्षामित्र अवकाश एवं 2 स.अ. सीसीएल पर है। प्र.अ. अवकार पर थे, किंतु मंत्री के विद्यालय भ्रमण की सूचना पर वह समय से विद्यालय निरीक्षण कराने हेतु विद्याल में उपस्थित हो गए। विद्यालय में एमडीएम के अंतर्गत ताहरी बनी थी, जिसका सैम्पल विद्यालय में सुरक्षित रखा पाया गा। मंत्री के द्वारा अवलोकन के पश्चात बच्चों से एमडीएम के अतंर्गत फल, दूध वितरण भरपेट भोजन के संबंध में पूछताछ की गई, बच्चों द्वारा फल व दूध वितरण होने, भरपेट भोजन की गुणवत्ता अच्छी होने के संबंध में अवगत कराया गया। मंत्री के द्वारा बच्चों से डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने वाली धनराशि की जानकारी ली गई, बच्चों के द्वारा धनराशि प्राप्त होने के संबंध में अवगत कराया गया। मंत्री के द्वारा विद्यालय के सभी कक्षा-कक्षाओं का निरीक्षण किया गया तथा अध्य्यनरत बच्चों से देश के प्रधानमंत्री , प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा बच्चों के द्वारा प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी व मुख्यमंत्री का सही नाम बताया। इस पर अर्चना गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ के द्वारा बच्चों से बेसिक शिक्षा  मंत्री का नाम पूछा गया, जो उनके द्वारा सही बताया गया।

इसके उपरांत मंत्री के द्वारा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया- विद्यालय में साफ-सफाई पाई गई, मल्टीपल हैंडवाश को चलाकर मंत्री के द्वारा देखा गया, शौचालयों का निरीक्षण किया गया जो सभी स्वच्छ पाए गये, 1 शाचालय अनुपयोगी बना हुआ है। जिसके संबंध में मंत्री जी के द्वारा उसे उपयोग में लाने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री के भ्रमण के दौरान मेधा रुपम जिलाधिकारी, हापुड़ प्रेरणा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ अर्चना गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़, सूर्यकांत गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी, विकास क्षेत्र हापुड़ उमेश राणा जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रफुल्ल सारस्वत अध्यक्ष नगर पालिका हापुड़, पुनीत गोयल जिला महामंत्री भाजपा, सुयश वशिष्ठ जिला मीडिया प्रभारी, योगेंद्र चौधरी चेयरमैन भूमि विकार बैंक, अमित सिवाल जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उपस्थित थे।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!