हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्रवाई के डर से अब पात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर करने शुरू कर दिए हैं. गढ़मुक्तेश्वर में अब तक 101 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं. कार्रवाई से बचने के लिए और विभाग की सख्ती के बाद अब अपात्रों ने कार्ड सरेंडर किए हैं.
आपको बता दें कि गढ़ तहसील क्षेत्र में 77064 लोगों पर राशन कार्ड हैं जिनमें से 341044 यूनिट राशन का लाभ उठा रहे हैं. अपात्रों के राशन कार्ड बनने की वजह से पात्र सरकार की योजना से वंचित हो रहे हैं जिसके चलते जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई के डर से अपात्रों राशन कार्ड धारकों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया है. गढ़ क्षेत्र में अब तक 101 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं.
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
























