हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के पीछे रेलवे क्वार्टर के पास किन्ही शरारती तत्वों ने झाड़ियों में आग लगा दी. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग का कारण धूम्रपान बताया जा रहा है.
मामला गुरुवार का है जब झाड़ियों में अचानक आग लग गई. सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई. दमकल अधिकारियों ने बताया कि किन्ही शरारती तत्वों ने झाड़ियों में बीड़ी फेंक दी जिससे आग लगी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं है.
हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…
Read more






















