छात्र-छात्राओं एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों को स्मार्टफोन व लैपटॉप वितरित










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com):प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि, विधायक सदर विजयपाल, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला अध्यक्ष उमेश राणा ,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ,ब्लाक प्रमुख धौलाना निशांत सिसोदिया व जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा तकनीकी शिक्षा को गतिमान बनाने हेतु कॉलेज की छात्र छात्राओं तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों को स्मार्टफोन व टेबलेट लैपटॉप बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री का सपना डिजिटल इंडिया को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री की तरफ से यह जो डिवाइस आप लोगों को दी जा रही है इसका शिक्षा के लिए सदुपयोग करें । तकनीकी व्यक्ति अपने प्रोफेशन के लिए इसका उपयोग करें। राज्य मंत्री ने कहा कि छात्राएं समाज को आगे बढ़ाएं और आगे चलकर जनसेवा करें उन्नति की राह पर चलें। मैं इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश डिजिटल होने जा रहा है हमारा कर्तव्य है कि इस डिजिटल प्रदेश को आगे बढ़ाने हेतु सतत प्रयास करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों को 23 लैपटॉप तथा 2304 बच्चों को स्मार्टफोन टेबलेट वितरित किए गए । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा जिला, विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना व कॉलेज की शिक्षिका , छात्र-छात्राएं तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!