हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गर्मी के इस मौसम में हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर प्यासे को पानी, शरबत और सत्तू पिलाकर पुण्य का काम किया जा रहा है। ब्रह्मनान निवासी कुछ लोग चौपले पर प्याऊ लगाकर लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को लगभग पांच सौ से आठ सौ लोगों को पानी पिलाया गया। बता दें कि एक तरफ पारा लगातार चढ़ता जा रहा है तो वहीं यह प्याऊ लोगों को गर्मी से राहत प्रदान कर रहा है। बता दें कि अतरपुरा चौपले पर यह प्याऊ करीब चार-पांच दिन से लगाया जा रहा है जो आने जाने वाले लोगों की प्यास बुझा रहा है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























