हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी 45 वर्षीय प्रवीण अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेरली हाफीजपुर में रह रहे थे जहां मंगलवार की रात को संदिग्ध अवस्था में प्रवीण की मौत हो गई. इसके बाद प्रवीण का शव लेकर उसका दोस्त और पत्नी यहां-वहां भटकते रहे लेकिन जरूरी कागजात न होने पर उसका अंतिम संस्कार ना हो सका. जैसे ही दोनों अनूपशहर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा तभी पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























