हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित गढ़ चौपला पर प्याऊ धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जा बताते हुए 17 दुकानदारों को नोटिस जारी कर पांच दिन में जगह खाली करने के लिए कहा गया था. व्यापारियों की मांग पर यह समय बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है. एसडीएम ने मामले में दुकानदारों को 10 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया है. बता दें कि प्रशासन का कहना है कि दुकानदारों ने प्याऊ धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसके चलते उन्हें पांच दिनों में जगह खाली करने का नोटिस जारी किया गया था जिसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























