👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब दिव्यांगों को दुकान बनाने के लिए अनुदान मिलेगा. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाई जा रही उत्तर प्रदेश दिव्यांग पुनर्वास के लिए दुकान निर्माण संचालन योजना के अंतर्गत 20 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी. लाभार्थी को 15 हजार की धनराशि 4% वार्षिक ब्याज दर पर ऋण के रूप में और पांच हजार का अनुदान दिया जाएगा. दुकान संचालन के लिए पात्र लाभार्थी को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसमें से 7500 रुपए चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 2500 रुपए अनुदान के रूप में दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन कर मूल प्रति विकास भवन दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में 31 मई तक जमा करनी होगी.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542




















