👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर वार्ड नंबर 7 के पास एक नाला मौत को दावत दे रहा है. मोड़ पर खुले इस नाले से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं यहां तक की पैदल जा रहे व्यक्ति के साथ-साथ बाइक सवार, गाय, भैंस भी यहां अक्सर गिर जाती हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला कई वर्षों से इस हालत में पड़ा है जहां कुछ समय पहले एक भैंस और एक युवक की मौत हो गई थी.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोग अक्सर यहां गिरकर चोटिल हो जाते हैं. कई बार तो हादसा जानलेवा भी साबित होता है.
रात के समय तो यह नाला यमदूत बन जाता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें.


























