BSNL ने सुनवाई नहीं की उपभोक्ता पहुंचा पीएम दफ्तर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत संचार निगम लिमिटेड का हापुड़ का एक फोन उपभोक्ता गत चार माह से निगम से अपने आवास पर लगे दूरभाष को कटवाने के लिए निरंतर निगम के आनलाइन पोर्टल पर पत्राचार कर रहा है, परंतु निगम के जनपद हापुड़ में तैनात अफसरों व कर्मचारियों पर जूं नहीं रेंग रही है। अब उपभोक्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को अवगत कराया तो उपभोक्ता के पत्र को संज्ञान में लिया गया है।

 जवाहर गंज हापुड़ के कमल किशोर ने पत्र में अवगत कराया है कि उनके आवास पर एक दूरभाष नम्बर-2304730 उनकी माता जी श्रीमती विद्यावती के नाम से स्थापित है। कई वर्ष पूर्व उनकी माता जी का निधन हो गया और अब वह दूरभाष-2304730 की आवश्यकता नहीं है। लिहाजा उक्त फोन को काटकर जमानत राशि लौटाई जाए। प्रथम प्रार्थना पत्र 21-01-2022, दूसरा 17-02-2022 तथा तीसरा पत्र 24-04-2022 को दिया गया, जिसमें दूरभाष-2304730 को काटने का निवेदन किया गया, परंतु डीईटी, एसडीओ, जेटीओ ममता तथा लाइन मैन अवनीश ने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टे उपभोक्ता को फोन बिल भेजा जा रहा है जो उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ है।

उपभोक्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को आन लाइन माध्यम से पत्र भेजकर उपभोक्ता के उत्पीड़न और फोन न काटने की ओर ध्यान आकर्षित किया है। पीएम दफ्तर ने मामले को संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626







Related Posts

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड,5 फरवरी 2026 जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड के प्रांगण में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार
error: Content is protected !!