हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर दो-तीन दिन से खड़े एक कैंटर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए उसे चोरी कर लिया. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
आपको बता दें कि कैंटर मालिक मुकेश ने बताया कि उनका कैंटर पिछले दो-तीन दिन से स्वर्ग आश्रम रोड पर खड़ा था. जब वह बुधवार की सुबह उठे तो कैंटर गायब था. मुकेश का कहना है कि मंगलवार की रात को चोर किसी समय आए और कैंटर को चोरी कर ले गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.























