हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामलीला मैदान में मंगलवार की रात को स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद मेले का शुभारंभ हुआ. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. यह मेला उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाते हुए अपनी कुर्बानी दी. स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सौहार्द की मिसाल शहीद मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौनों, निशानेबाजी आदि की दुकानें लगाई गई हैं. कोरोना के चलते यह मेला दो वर्ष तक स्थगित रहा था जिसके बाद विशेष उत्साह के साथ मेले का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, मेला संयोजक विनोद गुप्ता, अनिल आजाद आदि उपस्थित रहे.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















