हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित निजी अस्पताल के संचालक को किसी ने हापुड़ से कॉल कर तीन करोड़ की रंगदारी मांगी है जिसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने चिकित्सक की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और दिल्ली और हापुड़ टीमें भेजी गई हैं. पुलिस जल्द ही मामले से जुड़े अहम सुराग जुटाकर मामले का पर्दाफाश करेगी.
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले डॉक्टर वैभव कुच्छल फिलहाल हल्द्वानी के रामपुर रोड पर निजी अस्पताल चलाते हैं जिनके पास सोमवार की शाम छह बजे एक बदमाश की कॉल आई जिसने तीन करोड रुपए की रंगदारी मांगी. पैसा ना मिलने पर बच्चे का अपहरण करने की धमकी दी. इसके बाद बदमाश ने एक बार फिर कॉल की लेकिन चिकित्सक ने दहशत की वजह से कॉल रिसीव नहीं किया. मामले की सूचना पाकर हल्द्वानी एसएसपी पंकज भट्ट ने जांच शुरू कराई और चिकित्सक के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई. मामले में हल्द्वानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कॉल हापुड़ क्षेत्र से की गई है. हल्द्वानी पुलिस ने दो टीमों का गठन कर एक टीम को दिल्ली और एक को हापुड़ भेजा है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























