👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित अम्बेडकर पार्क के सामने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दुकानदारों को सरकारी जमीन पांच दिन के भीतर खाली करने का अल्टीमेटम दिया। मंदलवार को पहुंचे एसडीएम ने कहा कि यह 1300 SQ Metre जमीन सरकारी है यदि किसी के पास खतौनी में उसका नाम है तो वह पांच दिन के भीतर अभिलेखों को प्रस्तुत करें। एसडीएम ने दुकानदारों को पांच दिनों का समय दिया।
































