VIDEO: चोरों ने दो मकानों से चुराए लाखों के आभूषण और नकदी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नानपुर चौकी के गांव अकखापुर का है जहां चोरों ने सोमवार की देर रात दो मकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के माल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने करीब आठ तोले सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. साथ ही एक लाख से ज्यादा की नकदी को चुरा कर अपने साथ ले गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.

आपको बता दें कि सोमवार की देर रात चोरों ने वीरेंद्र पुत्र नाहर सिंह और प्रदीप पुत्र निरंजन के मकान को अपना निशाना बनाया. चोरों ने वीरेंद्र के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपए की नकदी तथा प्रदीप के घर से 80 हजार की नकदी और सात तोले सोने व चांदी की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि चोर छत से सीढ़ियों के जरिए घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.







Related Posts

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read more

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

🔊 Listen to this बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर
error: Content is protected !!