फाइनेंस कर्मी बनकर खंड विकास अधिकारी की गाड़ी को कब्जे में लिया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कार सवार चार युवकों ने फाइनेंस कर्मी बन अधिकारी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया. हालांकि अन्य अधिकारियों को जब मामले की जानकारी हुई तो युवकों को पकड़ लिया. यह मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सिंभावली के पास का है.

बता दें कि सिंभावली के खंड विकास अधिकारी राकेश शर्मा हापुड़ से सोमवार को अपनी कार में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय के लिए जा रहे थे. जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ दिल्ली मार्ग पर स्थित फरीदपुर सिंभावली गांव के पास पहुंचे तो एक पीछे से आई कार ने राकेश शर्मा को ओवरटेक कर कार को रोक लिया. गाड़ी में से चार युवक उतरे और खुद को फाइनेंसकर्मी बताते हुए गाड़ी की चाबी छीन ली और कंपनी की किस्त बकाया होने की बात कही. इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी से खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक कार्यालय छोड़ गए. मामले की जानकारी जब अन्य ब्लॉक अधिकारियों को हुई तो उन्होंने युवकों को पकड़ लिया.

BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!