हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि लोगों को लड्डू खिलाकर सामान और नकदी चोरी कर फरार हो रहा है. बाबूगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां गांव उपेड़ा में अज्ञात बदमाशों द्वारा हाफिजपुर के घूँघराला निवासी जुल्फिकार पुत्र शकील को लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया. जुल्फिकार के बेहोश होने पर आरोपियों ने 700 रुपए नकद, मोबाइल फोन और मयूरी चोरी कर ली जिसके बाद मौके से फरार हो गए. मामला 22 अप्रैल का है जब जुल्फिकार के साथ यह घटना हुई. पुलिस ने शनिवार को दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
लेजर ट्रीटमेंट से हटवाए अनचाहे बाल : 7668219093

























