हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद की साईबर सेल टीम व थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि फर्जी जनसेवा केन्द्र AEPS के माध्यम से लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर उनके बैंक खातों में सेंध लगाते थे और धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो लग्जरी कार समेत 99,100/- रुपए, 49 पॉलीमर फिंगर प्रिन्ट क्लोन, 02 FINGER PRINT SCANNER डिवाइस, दो स्केनर सादा, प्रिंटर, POLY STAMPER MACHINE, लैपटॉप, 08 मोबाइल बरामद किए हैं।
बता दें कि आरोपियों को लग्जरी लाइफ बेहद पसंद हैं जिसके चलते वह यह औरों को आर्थिक चोट पहुंचा रहे थे। अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक करीब 500-600 लोगों के साथ ठगी कर लगभग एक करोड़ रूपये की ट्रांजेक्शन कर चुके हैं। यह गिरोह यूपी के प्रयागराज, सुल्तानपुर, गाजीपुर व हापुड आदि जनपदों में सक्रिय था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सनी शर्मा पुत्र रामनन्दन शर्मा निवासी पश्चिमी दिल्ली, विजय शर्मा पुत्र पुष्पंद्र शर्मा निवासी जयपुर, प्रशांत शर्मा पुत्र हरिपाल शर्मा निवासी बेगमपुर दिल्ली तथा विवेक उपाध्याय पुत्र विष्णु निवासी चंदपा हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















