हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर शनिवार की सुबह एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात संभाला और कैंटर को साइड कराया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.
बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब एक कैंटर चालक ने कैंटर पर नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया. शनि अमावस्या के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि किसी तरह पुलिस ने पहुंचकर जाम को संभाला.
दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल
🔊 Listen to this दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेलहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान…
Read more






















