हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समाजवादी पार्टी के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दें दिया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तेजपाल प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया. तेजपाल का कहना है कि वह राजनीती छोड़ रहे हैं.
इस्तीफा:
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय माननीय अखिलेश यादव जी मैं अपने परिवार के पारिवारिक विवाद के कारण मैं बहुत दुखी हूं जिस कारण पार्टी की जिम्मेवारी पार्टी का कार्य करने में असमर्थ हूं इसलिए मैं समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं |आपका अपना तेजपाल प्रमुख जनपद हापुड























