हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी त्योहारों के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिसके चलते हापुड़ कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी एससन वैभव पांडे ने शांति समिति की बैठक का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को सरकार की गाइडलाइंस से लोगों को रूबरू कराया और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया.
बता दें कि ईद उल फितर पर्व और महाराणा प्रताप जयंती के मद्देनजर जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. हापुड़ कोतवाली में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी एस एन वैभव पांडे ने लोगों के साथ बैठक की और सभी से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की. साथ ही पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















