हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आदर्श नगर निवासी करिश्मा सिंह की शादी गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अमित के साथ हुई थी जहां शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व 20 लाख रुपए की मांग करने लगे. मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अमित, ससुर राजकुमार, सास विमलेश, देवर समीर, देवर राहुल व ननंद प्रेरणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























