हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्कूली बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है. हापुड़ के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को यातायात पुलिस ने 210 स्कूली वाहनों की चेकिंग की जिनमें से अनियमितता पाए जाने पर 41 वाहनों के चालान किए और दो वाहनों को सीज कर दिया.
यातायात निरीक्षक मनु चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ यह अभियान हापुड़ के तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा समेत विभिन्न इलाकों में चलाया और जबरदस्त कार्रवाई की.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























