हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन, सभागार हापुड़ मे किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पाठशाला का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर, विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने प्रतिभाग किया। खरीफ-2021 में सर्वाधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले 5 कृषकों हरिओम ग्राम सादिकपुर धनराशि 101641.58, राजीव सिंह ग्राम सुलतानपुरा धनराशि 80126.53, हरीश कुमार ग्राम अयादनगर धनराशि 42645.58, कुसुम राणा ग्राम कमरुद्दीनगर धनराशि 28183.10, कृपाल सिंह ग्राम लालपुर धनराशि 19847.72 को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उधान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला प्रबंधक जनसेवा केंद्र तथा जिला प्रबंधक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जनपद हापुड़ उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकाधिक कृषकों को जागरुक करते हेतु सम्बंदित कम्पनी के अधिकारियों को निर्देशित किया, पूरे जनपद के सभी वी.एल.ई. केंद्रों पर भी फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। खरीफ 2021 में जनपद में 1563 बीमित कृषकों के सापेक्ष 702 कृषकों को 14.28 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति प्रदान की जा चुकी है।

































