👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में ईद के मद्देनजर ईदगाह पर सफाई अभियान जारी है. साफ सफाई के साथ-साथ पेंट भी किया जा रहा है. ईद के अवसर पर ईदगाह पर नमाज अदा की जाती है जिसके चलते किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था और ईदगाह की रंगाई पुताई का कार्य जारी है. सफाई अभियान के दौरान अवनीश, बाबू मनोज कुमार आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे.
































